नालंदा जिले बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में शनिवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिविल सर्जन सहित डॉक्टर के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि पहले डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता था मगर अब लोग जल्लाद कहते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद नाराज डॉक्टरों ने सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक कर इसका कड़ा विरोध किया है।

सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा बैठक के दौरान मंत्री जी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि आप पैसा देकर सिविल सर्जन बने हैं। इससे विभाग की भी बदनामी है। इतना ही नहीं, मंत्री ने काम नहीं करने वाले डॉक्टरों को उल्टा लटकाने की बात कही जिससे डॉक्टर अपनित महसूस कर रहे हैं। इसी की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक आयोजित की गई है। बैठक के बाद आगे की रणनीति तैयार किया जा रहा है।