राजद के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने मीडिया बातचीत में आज कहा कि राजद के सभी नेता समाजवादी विचारधारा के हैं और हमेशा विपक्षियों के खिलाफ एकजुट हैं। जदयू में टूट के सवाल पर विधायक ने टालते हुए कहा कि ये अब जदयू वालों से ही पूछिए। नीतीश कुमार के बारे में पूछने पर विधायक भाई वीरेंद्र ने तंज कसते हुए लोकोक्ति सुनाया, “न वोट,न भात ,खाली बाजा, आ एक नेता बनना चाहता है हमेशा राजा!” राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार विधानसभा भंग करना चाहते हैं और लोकसभा के साथ बिहार का भी चुनाव करना चाहते हैं। 20 महीने पहले ही वे विधायकी खत्म करना चाहते हैं। साथ ही भाई वीरेंद्र ने सभी विधायकों से ये आह्वाहन किया कि नीतीश कुमार के मंसूबो को कामयाब होने नहीं देना है।
मकर संक्रांति पर अशोक चौधरी को राहत.. नाम विवाद खत्म, सहायक प्रोफेसर नियुक्ति का रास्ता साफ
मकर संक्रांति बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) के लिए सियासी ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर...




















