रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार की शाम पांच बजे के बाद थम गया। सोमवार 5 बजे के बाद से साईलेंट पीरीयड की शुरूआत हो गयी। बता दें दूसरे चरण के अंतर्गत 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होना है। वहीं इन सीटों पर कुल 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 472 पुरूष और 55 महिला उम्मीदवार हैं। एक जेंडर उम्मीदर भी चुनावी अखाड़े में है। बता दें राष्ट्रीय दल से 73 प्रत्याशी हैं, जिनमें 60 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय झारखंड की पार्टियों के 28 उम्मीदवार भी चुनावी रण में हैं। इसमें 23 पुरुष और पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 257 है। बताते चलें कि दूसरे चरण की 30 विधानसभा सीटों के लिए 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इसमें सामान्य बूथों की संख्या 7,390 और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बूथों की संख्या 900 है। 31 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्द्ध सानिक बलों की 585 कंपनी और जैप की 60 कंपनियों को लगाया गया है। लगभग 30 हजार जिला बल और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है।
CM नीतीश ने सभी विधायकों को बुलाया पटना.. नए सरकार के गठन को लेकर बनेगी रणनीति !
NDA की ऐतिहासिक जीत ने नई सरकार के गठन (Bihar NDA Govt Formation) की प्रक्रिया को अत्यधिक तेज़ कर दिया...




















