मोतिहारी पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी अलोक तिवारी को हरियाणा से गिरफ्तार कर एक बड़ी उपलब्धि हांसिल की है। अलोक तिवारी पर लूट और हत्या के लगभग आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि मोतिहारी के अलावे दूसरे जिले में भी ये बदमाश हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है। इस मामले की जानकारी देते हुए मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हत्या डकैती जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देनेवाला अलोक तिवारी की गिरफ़्तारी के लिए 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
इस बीच मोतिहारीं पुलिस को सूचना मिली कि अलोक हरियाणा के रेवाड़ी जिले में छुप कर रह रहा है। जिसके बाद पुलिस ने डिजिटल अनुसंधान के तहत अलोक का मोबाईल ट्रैक किया और उसी आधार पर अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। इसके बाद पहाड़पुर पुलिस की टीम द्वारा हरियाणा जाकर अलोक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के इस कार्यवाई के बाद इस टीम में कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरष्कृत करने की बात भी एसपी ने कही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अलोक तिवारी पहाड़पुर थाना छेत्र के मनकररिया गांव का रहने वाला है। जिसके ऊपर हत्या, लूट जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है और इस कारण यह टॉप टेन अपराधी के रूप में चिन्हित भी किया गया था। इसकी गिरफ़्तारी के लिए 50 हजार का इनाम तक घोषित किया जा चुका था ।




















