नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. अगर फॉर्म भरन में कोई गलती हो गई है तो वन-टाइम करेक्शन विंडो की मदद से फॉर्म में सुधार कर लें.स्टूडेंट्स के पास करेक्शन करने के लिए 11 फरवरी 2026, रात 11:50 बजे तक का समय है. इसके बाद किसी भी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा.
BPSC में अब OTR और प्रोफाइल अनिवार्य! बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं भर पाएंगे फॉर्म
एनटीए ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर स्टूडेंट्स को इसकी जानकारी दी. एजेंसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्टूडेंट्स सभी जानकारी चेक कर लें और इसमें सुधार कर लें. पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल डिटेल्स, सब्जेक्ट चॉइस, परीक्षा शहर की प्राथमिकता, फोटोग्राफ और सिग्नेचर जैसे सेक्शन में बदलाव कर सकते हैं.
- सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- CUET UG 2026 Correction Window लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- जिन जानकारियों में सुधार करना है, उन्हें एडिट करें.
- सभी बदलावों को ध्यान से जांचें और फाइनल सबमिट करें.
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें






















