JAMSHEDPUR: चन्द्रयान 3 के सफल लैंडिंग के खुशी में जमशेदपुर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने शुक्रवार को आम नागरिकों के बीच लड्डू तथा पौधों का वितरण कर खुशियां मनाई। साकची स्थित अक्षेस गोलचक्कर के समीप यह वितरण किया गया। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। सिजीपीसी के सदस्यों ने इस दौरान लोगों के बीच लड्डू का वितरण कर खुशियां साझा की। वहीं पौधों का वितरण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश भी दिया। सिजीपीसी के तमाम सदस्यों ने चन्द्रयान 3 के प्रोजेक्ट में जुटे तमाम वैज्ञानिक एवं इसरो के टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि आज उनके मेहनत के बदौलत भारत ने स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में भारत देश को विश्वपटल पर पहुंचाया है। ये हर देशवासी के लिए गर्व की बात है।
रेलवे में नया बदलाव: Tatkal Ticket बुकिंग के लिए अब अनिवार्य होगा e-Aadhaar Authentication, जानिए क्या बोले मंत्री अश्विनी वैष्णव
अगर आप रेलवे के तत्काल टिकट सिस्टम से अक्सर जूझते हैं और हर बार ‘Waiting List’ में फंस जाते हैं,...