बिहार के मुजफ्फरपुर से मानव तस्करी के आरोप में एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी के साथ तीन बच्चों को भी बरामद किया गया है। तीनों बच्चों को मजदूरी के लिए पश्चिम चंपारण से बंगलोर ले जाया जा रहा था। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मानव तस्करी की सूचना मिलने पर श्रम प्रवर्तन विभाग और रेल पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में पश्चिम चंपारण से बंगलोर ले जाए जा रहे तीन नाबालिग बच्चों को मुजफ्फरपुर यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन से बरामद किया गया है। जहां ट्रेन से बरामद तीनों नाबालिग को चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया। वही इस मामले में गिरफ्तार मानव तस्कर के विरुद्ध राजकीय रेल थाना मुजफ्फरपुर में एक प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। मामले को लेकर रेल थाना मुजफ्फरपुर के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार मानव तस्कर से पूछताछ कर उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार मानव तस्कर अपने गांव से ही तीन बच्चों को मजदूरी कराने के लिए चेन्नई ले जा रहा था।
अब बिहार में FIR दर्ज कराना हुआ आसान, जानिए क्या है नया नियम




















