RANCHI : नशा कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पंडरा ओपी की पुलिस ने आईटीआई बस स्टैंड से गुड्डू कुमार यादव को 700 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। युवक कमर में अफीम लपेट कर बस पकड़ने आईटीआई बस स्टैंड जा रहा था। इससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा। गुड्डू मूल रूप से चतरा जिले के जोरी थाना स्थित सैलया पोतसिया गांव का रहने वाला है।
राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार में AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का बड़ा संकेत.. हम समर्थन देने के लिए नहीं बने
देशभर में राज्यसभा (Rajya Sabha Election Bihar) की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों...




















