RAMGARH : रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के तुम्बाटा़ड में गोला से रांची की ओर जा रहा बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बाइक सवार युवक की मौ’त हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। बाइक का नंबर JH02M1086 है जो KTM कंपनी का है। युवक की पहचान रामकुमार गंझू 24 वर्ष पिता रामधन गंझू के रूप में हुई है। युवक ओरमांझी थाना क्षेत्र के बुढ़ी भाघी गांव का रहने वाला था। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए गोला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने रजरप्पा पुलिस को सूचना दी। रजरप्पा थाना के एएसआई रामबृक्ष कुमार, रविकांत महतो, रितेश कुमार, जगरनाथ कुमार आदि पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया।
पटना में सियासी तूफान: 35 साल पुराने केस ने घेरा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को, आवास पर पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी पर अड़ा प्रशासन
Pappu Yadav Arrest: पटना की राजनीति उस वक्त अचानक गरमा गई जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू...




















