• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

ओपिनियन: कुढ़नी चुनाव के परिणाम, 2024 के संकेत, क्या नीतीश कुमार अब संन्यास लेंगे?

December 8, 2022

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक समाप्त, 46 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

June 24, 2025
ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान पर भीषण हमला टाला गया, सीजफायर की घोषणा

ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान पर भीषण हमला टाला गया, सीजफायर की घोषणा

June 24, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को दी चेतावनी, ईरान से तुरंत वापस बुलाए पायलट

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को दी चेतावनी, ईरान से तुरंत वापस बुलाए पायलट

June 24, 2025
ईरान-इजरायल संघर्ष: मोसाद के हमलों से तनाव चरम पर, IRGC ने की पुष्टि, और हमले की दी चेतावनी

ईरान-इजरायल संघर्ष: मोसाद के हमलों से तनाव चरम पर, IRGC ने की पुष्टि, और हमले की दी चेतावनी

June 24, 2025
बिहार के 165 पर्यटक स्थलों की जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक पर.. आधुनिक विभागीय वेबसाइट का शुभारंभ

बिहार के 165 पर्यटक स्थलों की जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक पर.. आधुनिक विभागीय वेबसाइट का शुभारंभ

June 24, 2025
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘फेक नैरेटिव फैलाकर भ्रमित कर रहे लोगो को’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘फेक नैरेटिव फैलाकर भ्रमित कर रहे लोगो को’

June 24, 2025
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे मुजफ्फरपुर.. बोले- बिहार की धरती धर्म, ज्ञान और क्रांति की भूमि रही है

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे मुजफ्फरपुर.. बोले- बिहार की धरती धर्म, ज्ञान और क्रांति की भूमि रही है

June 24, 2025
बिहार में ट्रांसफर पॉलिसी से नाराज शिक्षकों ने घेर लिया शिक्षा विभाग का कार्यालय.. जमकर किया हंगामा

बिहार में ट्रांसफर पॉलिसी से नाराज शिक्षकों ने घेर लिया शिक्षा विभाग का कार्यालय.. जमकर किया हंगामा

June 24, 2025
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को बुलाया, महाराष्ट्र चुनाव गड़बड़ी के आरोपों पर होगी चर्चा

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को बुलाया, महाराष्ट्र चुनाव गड़बड़ी के आरोपों पर होगी चर्चा

June 24, 2025
लालू यादव ने दाखिल किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन.. 5 जुलाई को होगी आधिकारिक घोषणा

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार चुने गए RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष.. 5 जुलाई को सौंपा जाएगा निर्वाचन पत्र

June 24, 2025
कांग्रेस नेता विजय वेट्टीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया

कांग्रेस नेता विजय वेट्टीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया

June 24, 2025
बिहार कैबिनेट की बैठक.. नीतीश कुमार ने कहा- सभी पंचायतों में बनेंगे विवाह भवन, दीदी की रसोई थाली 20 रुपये में

बिहार कैबिनेट की बैठक.. नीतीश कुमार ने कहा- सभी पंचायतों में बनेंगे विवाह भवन, दीदी की रसोई थाली 20 रुपये में

June 24, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 24, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

ओपिनियन: कुढ़नी चुनाव के परिणाम, 2024 के संकेत, क्या नीतीश कुमार अब संन्यास लेंगे?

by WriterOne
December 8, 2022
in Uncategorized
2
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kudhani Assembly Byelection 2022: बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में महागठबंधन के मनोज कुशवाहा हार गए हैं। जी हां, नीतीश कुमार को भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद पहली बार झटका लगा है। अब तक के हुए उप चुनाव में महागठबंधन प्रदेश में सत्ता के साथ जीत दर्ज करती दिख रही थी।

पटना: बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुआ उप चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा है। कांटे के मुकाबले में जदयू के मनोज कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा। महागठबंधन के सात दल एक तरफ रहे और दूसरी तरफ भाजपा के योगेंद्र प्रसाद गुप्ता। उन्होंने अपनी बेहतर छवि के जरिए क्षेत्र में अपनी पकड़ को बरकरार रखा। जीत गए। और, अगस्त 2022 में एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। नीतीश कुमार की चर्चा इसलिए, क्योंकि अब तक उप चुनावों में जीत का श्रेय उनके नेतृत्व को ही दिया जा रहा था। बोचहां उप चुनाव में जब भाजपा को हार मिली थी तो तमाम समीकरणों के सहारे 2024 की तस्वीर दिखाई जाने लगी थी। गोपालगंज और मोकामा उप चुनाव के परिणामों के आधार पर इसे बल दिया गया। लेकिन, कुढ़नी उप चुनाव ने महागठबंधन को आइना दिखा दिया है। कुढ़नी के परिणाम ने अब प्रदेश की राजनीति के गणित को बदल दिया है। अब चर्चा पिछले उप चुनावों पर गरमा गई है। गोपालगंज से लेकर मोकामा तक महागठबंधन की जीत के पीछे की सबसे बड़ी वजह एक ही दिख रही थी, वह थी उम्मीदवार राजद की ओर से आना। जैसे ही उम्मीदवारी जदयू की ओर से आई महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

जदयू के भीतर इस बात की चर्चा खूब होने लगी है। हालांकि, खुलकर कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है। उप चुनाव अमूमनन शोर-शराबे से इतर होता है, लेकिन अब इस चुनाव के जीत-हार को लेकर भी राजनीति खूब होने लगी है। कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव को जदयू ने प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था। सीएम नीतीश कुमार स्वयं मैदान में उतरे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी गए। इनके अलावा प्रदेश जदयू के तमाम शीर्ष नेताओं ने कुढ़नी में कैंप किया। महागठबंधन से संबद्ध सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक दिए। इसके बावजूद महागठबंधन के पाले जीत नहीं आई। कारणों को तलाशा जाएगा। लेकिन, जो प्राथमिक सूचना निकल कर आ रही है। वह यह है कि कुढ़नी में महागठबंधन तो एकजुट दिखा, लेकिन वोटर एक पाले में नहीं आता है। मतलब संदेश काफी बड़ा है और उसको समझने की जरूरत है। सबसे बड़ा सवाल तो अब नीतीश कुमार के सामने है। सीएम नीतीश क्या राजनीति के सन्यास वाले पड़ाव की तरफ बढ़ रहे हैं? यह सवाल भी एक वर्ग से उठने लगा है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियों के जरिए रिजल्ट पर जो बात कही है, उसके भी अर्थ कई हैं।

कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव से लोकसभा चुनाव 2024 की लाइन खींचती दिख रही है। इसमें एक पाले भारतीय जनता पार्टी नजर आती है तो दूसरे पाले में जदयू कहीं नहीं दिख रही है। वहां पर केवल और केवल राजद ही दिखती है। सीधा सा अर्थ है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में मुख्य मुकाबला भाजपा बनाम राजद होने जा रहा है। राजद जहां नहीं होगी, वहां मुकाबले तो कड़े होंगे, लेकिन जीत के लिए महागठबंधन को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश की सत्ता में तो नीतीश कुमार का चेहरा हो, या फिर तेजस्वी यादव हों, या लालू प्रसाद यादव। इन चेहरों के सहारे विधायकों को जीता कर विधानसभा तक पहुंचाने में तो महागठबंधन कामयाब हो रहा है। लेकिन, लोकसभा चुनाव का जैसे ही बिगुल फूंका जाएगा तो मामला एक बार फिर नरेंद्र मोदी बनाम अन्य हो जाएगा। इसमें भाजपा के पाले में एक बार फिर रामविलास पासवान की विरासत सहेजे चिराग पासवान खड़े नजर आते हैं। वे कुढ़नी में भाजपा से जुड़ते हैं और योगेंद्र प्रसाद गुप्ता की जीत हो जाती है। 2014 के लोकसभा चुनाव को याद कीजिए। कहीं, वैसी ही स्थिति एक बार फिर तो बनती नहीं दिख रही।

Related Post

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक समाप्त, 46 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

June 24, 2025
ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान पर भीषण हमला टाला गया, सीजफायर की घोषणा

ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान पर भीषण हमला टाला गया, सीजफायर की घोषणा

June 24, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को दी चेतावनी, ईरान से तुरंत वापस बुलाए पायलट

June 24, 2025

ईरान-इजरायल संघर्ष: मोसाद के हमलों से तनाव चरम पर, IRGC ने की पुष्टि, और हमले की दी चेतावनी

June 24, 2025

लोकसभा चुनाव वाली स्थिति में नरेंद्र मोदी के मुकाबले नीतीश कुमार कहीं खड़े होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। किडनी का ऑपरेशन करवाने के बाद लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होने की स्थिति में उनके नरेंद्र मोदी के मुकाबले खड़े होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, अभी महागठबंधन के सामने चुनौती प्रदेश की राजनीति में पीएम नरेंद्र मोदी के कद का नेता खड़ा करने की है। बात गुजरात में भाजपा की बड़ी जीत और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की बिल्कुल नहीं करेंगे। बात केवल प्रदेश की राजनीति में लोकसभा के 40 सीटों के राजनीतिक गणित की है। इन सीटों पर उम्मीदवारों को खड़ा कर जिता लेने के लिए मुश्किल महागठबंधन के सामने है। दरअसल, अभी तक नरेंद्र मोदी के कद का चेहरा तैयार कर पाने में विपक्ष, तीसरा मोर्चा या दूसरा मोर्चा कामयाब होता नहीं दिख रहा है। यानी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के परिप्रेक्ष्य में अभी तक किसी एक चेहरे पर सहमति बनती नहीं दिख रही है।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक समाप्त, 46 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

by WriterOne
June 24, 2025
0

पटना: मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की अहम बैठक...

ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान पर भीषण हमला टाला गया, सीजफायर की घोषणा

ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान पर भीषण हमला टाला गया, सीजफायर की घोषणा

by PadmaSahay
June 24, 2025
0

नई दिल्ली : इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को एक चौंकाने वाले बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को दी चेतावनी, ईरान से तुरंत वापस बुलाए पायलट

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को दी चेतावनी, ईरान से तुरंत वापस बुलाए पायलट

by PadmaSahay
June 24, 2025
0

नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इजरायल को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वह...

ईरान-इजरायल संघर्ष: मोसाद के हमलों से तनाव चरम पर, IRGC ने की पुष्टि, और हमले की दी चेतावनी

ईरान-इजरायल संघर्ष: मोसाद के हमलों से तनाव चरम पर, IRGC ने की पुष्टि, और हमले की दी चेतावनी

by PadmaSahay
June 24, 2025
0

नई दिल्ली : ईरान और इजरायल के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है, जहां इजरायली खुफिया...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक समाप्त, 46 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

June 24, 2025
ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान पर भीषण हमला टाला गया, सीजफायर की घोषणा

ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद ईरान पर भीषण हमला टाला गया, सीजफायर की घोषणा

June 24, 2025
डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को दी चेतावनी, ईरान से तुरंत वापस बुलाए पायलट

डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को दी चेतावनी, ईरान से तुरंत वापस बुलाए पायलट

June 24, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.