आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान आरा के भोजपुर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भारी विरोध हुआ है। प्रगति यात्रा के दौरान जगदीशपुर में छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया है। AISA और RYA के कार्यकर्ताओं ने भोजपुर में मुख्यमंत्री को जगदीशपुर के सिअरुआ गांव के समीप काला झंडा दिखाया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है।

दरअसल, प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश जैसे ही जगदीशपुर के सिअरुआ पहुंचे, वहां पहले से मौजूद आइसा और आरवाईए के छात्रों ने मुख्यमंत्री को कला झंडा दिखाया। छात्र अपनी 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते थे लेकिन उन्हें सीएम से मिलने का समय नहीं दिया गया।
नई दिल्ली हादसे पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख… मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा
जिसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और सीएम को काला झंडा दिखाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोकने के लिए बल प्रयोग किया और उनकी पिटाई की। इस दौरान पुलिस ने दर्जनभर छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पिटाई से घायल छात्रों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजभवन ने पटना मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन देने से किया इंकार..
बता दें कि प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भोजपुर पहुंचे हैं। भोजपुर में सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आरा में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।