• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

पद्म भूषण सुशील कुमार मोदी: बम और गोलियों के बीच से निकलने वाले नेता की कहानी

January 26, 2025
मणिपुर NDA सरकार गठन, जदयू का समर्थन मणिपुर, राष्ट्रपति शासन के बाद मणिपुर राजनीति, युमनाम खेमचंद सिंह इंफाल, मणिपुर राज्यपाल से मुलाकात

VB-G-RAM-G 2025: बिहार के 725 आधुनिक हाट से बदलेगी गांव की अर्थव्यवस्था.. नीतीश सरकार का प्लान

February 25, 2026
Bihar Vidhan Sabha Budget Session 2026 Bihar Budget Debate Opposition Protest Bijendra Prasad Yadav Budget Speech Kumar Sarvjeet RJD Speech Assembly Bihar Energy and Rural Development Budget 2026

बिहार में बच्चों पर सबसे बड़ा निवेश.. 3.47 लाख करोड़ के बजट में 71,449 करोड़ का ‘बाल कल्याण’ पैकेज

February 25, 2026
Sunil Singh RJD MLC statement on sharabbandi Bihar Assembly liquor delivery controversy Nitish Kumar government and liquor ban debate Rajendra Prasad statue Patna controversy Bihar political news latest update

27 तारीख को विधानसभा में शराब डिलीवरी करायेंगे RJD MLC सुनील सिंह.. सरकार को किया चैलेंज

February 25, 2026
घुसपैठ और नक्सलवाद पर फोकस: अमित शाह के सीमांचल दौरे का आगाज, चूनापुर एयरबेस पर ट्रांसिट में नेताओं से मुलाकात

घुसपैठ और नक्सलवाद पर फोकस: अमित शाह के सीमांचल दौरे का आगाज, चूनापुर एयरबेस पर ट्रांसिट में नेताओं से मुलाकात

February 25, 2026
बिहार टीचर भर्ती में धमाका! BPSC TRE-4 में 407 कंप्यूटर शिक्षक पद शामिल, स्कूलों का डिजिटल अपग्रेड तय!

बिहार टीचर भर्ती में धमाका! BPSC TRE-4 में 407 कंप्यूटर शिक्षक पद शामिल, स्कूलों का डिजिटल अपग्रेड तय!

February 25, 2026
अररिया जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

अररिया जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

February 25, 2026
फोन आया और घर से निकला सौरभ, रास्ते में गोली मारकर हत्या; नालंदा में किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फोन आया और घर से निकला सौरभ, रास्ते में गोली मारकर हत्या; नालंदा में किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

February 25, 2026
गया बनेगा बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब! 1670 एकड़ में मेगा प्रोजेक्ट, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

गया बनेगा बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब! 1670 एकड़ में मेगा प्रोजेक्ट, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

February 25, 2026
वर्दी की इज्जत पर सवाल: ASI का नर्तकी गोद में बिठाकर अश्लील हरकत वाला वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक ने लगाई सस्पेंशन की मुहर

वर्दी की इज्जत पर सवाल: ASI का नर्तकी गोद में बिठाकर अश्लील हरकत वाला वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक ने लगाई सस्पेंशन की मुहर

February 25, 2026
बिहार को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: 25 लाख मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन मंजूर!

बिहार को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: 25 लाख मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन मंजूर!

February 25, 2026
बड़ा प्रशासनिक बदलाव: पटना में मीट-फिश शॉप के लिए अनिवार्य लाइसेंस, पीएमसी की नई गाइडलाइन जारी

बड़ा प्रशासनिक बदलाव: पटना में मीट-फिश शॉप के लिए अनिवार्य लाइसेंस, पीएमसी की नई गाइडलाइन जारी

February 25, 2026
Tejashwi Yadav outside Bihar Vidhan Mandal Nitish Kumar Bihar Government File Photo Amit Shah Bihar Visit News Image Bihar Crime Scene Representative Image

सम्राट चौधरी के हाथ गृह मंत्रालय आने के बाद बिहार में बढ़ा अपराध.. तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश कुमार कमजोर

February 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, February 25, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

पद्म भूषण सुशील कुमार मोदी: बम और गोलियों के बीच से निकलने वाले नेता की कहानी

by
January 26, 2025
in Uncategorized
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को इस बार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। सुशील कुमार मोदी को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। कैंसर से पिछले वर्ष उनका निधन हुआ। सुशील कुमार मोदी बिहार की राजनीति में वो नाम हैं, जिनके पास सफलता कड़े संघर्ष के बाद आई। सुशील मोदी को बम और गोलियों के बीच से निकलने वाला नेता कहा जाता है। सुशील मोदी पर 1990 के दशक में हुए जानलेवा हमले ने उस दौर की राजनीति और अपराध के गहरे गठजोड़ को उजागर किया था। 1992-93 में पटना विश्वविद्यालय के पास रमना रोड पर सुशील मोदी पर अपराधियों ने बम और गोलियों से हमला किया था, जो उस समय आरजेडी सरकार और लालू यादव के खिलाफ मुखर विरोध की आवाज थे।

यह घटना उस समय की है जब रमना रोड पर एक व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। व्यापारी के परिजनों से मिलने सुशील मोदी अपनी पीली वेस्पा 150 स्कूटर से वहां पहुंचे। उनके साथ उनके बॉडीगार्ड भी मौजूद थे, जो पीछे की सीट पर रिवॉल्वर लेकर बैठे थे। अपराधियों ने पहले बम फेंका और फिर गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में सुशील मोदी की जान बाल-बाल बची। हालांकि, बम के कुछ स्प्रिंटर उन्हें लगने से वे घायल हो गए थे। बावजूद इसके, मोदी ने अपनी राजनीतिक यात्रा और आरजेडी सरकार के खिलाफ अपने संघर्ष को जारी रखा।

यह सुशील मोदी पर हुआ पहला हमला नहीं था। उनके ऊपर कई बार जानलेवा हमले किए गए और उन्हें लाठी-डंडों से पीटा भी गया। लेकिन इन घटनाओं से वे कभी पीछे नहीं हटे। सुशील मोदी ने लालू यादव और RJD सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और जनता के बीच लोकप्रियता हासिल की। उस दौर में बिहार की राजनीति अपराध और हिंसा से भरी हुई थी। हत्या, फिरौती और अपराध का बोलबाला था। इस माहौल में सुशील मोदी जैसे नेता जनता के अधिकारों और सुशासन की लड़ाई लड़ रहे थे। रमना रोड की घटना इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक नेता ने अपने जीवन को जोखिम में डालकर भी राजनीतिक संघर्ष जारी रखा।

जेपी आंदोलन से उभरे सुशील कुमार मोदी ने अपने संघर्ष के दम पर बिहार की राजनीति में अलग पहचान बनाई। वे न केवल भाजपा के प्रमुख चेहरे बने, बल्कि अपनी निडरता और जनता के मुद्दों पर लड़ाई के लिए जाने गए। उनका जीवन उन चुनौतियों का प्रतीक है, जो उन्होंने अपने राजनीतिक सिद्धांतों की रक्षा और बिहार की जनता के लिए झेली।

Related Post

मणिपुर NDA सरकार गठन, जदयू का समर्थन मणिपुर, राष्ट्रपति शासन के बाद मणिपुर राजनीति, युमनाम खेमचंद सिंह इंफाल, मणिपुर राज्यपाल से मुलाकात

VB-G-RAM-G 2025: बिहार के 725 आधुनिक हाट से बदलेगी गांव की अर्थव्यवस्था.. नीतीश सरकार का प्लान

February 25, 2026
Bihar Vidhan Sabha Budget Session 2026 Bihar Budget Debate Opposition Protest Bijendra Prasad Yadav Budget Speech Kumar Sarvjeet RJD Speech Assembly Bihar Energy and Rural Development Budget 2026

बिहार में बच्चों पर सबसे बड़ा निवेश.. 3.47 लाख करोड़ के बजट में 71,449 करोड़ का ‘बाल कल्याण’ पैकेज

February 25, 2026

27 तारीख को विधानसभा में शराब डिलीवरी करायेंगे RJD MLC सुनील सिंह.. सरकार को किया चैलेंज

February 25, 2026

घुसपैठ और नक्सलवाद पर फोकस: अमित शाह के सीमांचल दौरे का आगाज, चूनापुर एयरबेस पर ट्रांसिट में नेताओं से मुलाकात

February 25, 2026

सुशील कुमार मोदी का राजनीतिक जीवन

बिहार की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा और संघर्षशील नेता सुशील कुमार मोदी का जीवन राजनीति, सामाजिक कार्य, और संगठन निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान का प्रमाण है। उनकी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से शुरू हुई और उन्होंने पांच दशकों तक सक्रिय राजनीति में अपनी जगह बनाई। सुशील मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन सदस्य रहे और वहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। वे जेपी आंदोलन के दौरान एक छात्र नेता के रूप में उभरे। 1971 में वे पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के 5 सदस्यीय कैबिनेट के सदस्य निर्वाचित हुए और 1973 से 1977 तक महासचिव के रूप में कार्य किया।

आपातकाल के दौरान सुशील मोदी ने 19 महीने जेल में बिताए, जो उनके संघर्षशील स्वभाव का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने राजनीति में अपनी गहरी पैठ बनाई और समाज के मुद्दों के लिए आवाज उठाई। 1983 से 1986 तक वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश मंत्री और संगठन मंत्री जैसे पदों पर कार्यरत रहे। इसके बाद 1990 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और पटना केंद्रीय विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। 1996 से 2004 तक वे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे और अपने कड़े रुख के लिए जाने गए। 2004 में उन्होंने भागलपुर से लोकसभा चुनाव जीता।

2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में सुशील मोदी को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने 2010 में फिर से इस पद को संभाला और नीतीश सरकार में लगभग 11 वर्षों तक इस पद पर रहे। 2020 में रामविलास पासवान के निधन के बाद सुशील मोदी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया।

सुशील मोदी अपनी स्पष्टवादिता, आरजेडी के खिलाफ मुखर रुख, और अपनी पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी यात्रा न केवल उनके संघर्ष और सफलता की कहानी है, बल्कि बिहार की राजनीति के बदलावों का प्रतिबिंब भी है।

Share198Tweet124

Related Posts

मणिपुर NDA सरकार गठन, जदयू का समर्थन मणिपुर, राष्ट्रपति शासन के बाद मणिपुर राजनीति, युमनाम खेमचंद सिंह इंफाल, मणिपुर राज्यपाल से मुलाकात

VB-G-RAM-G 2025: बिहार के 725 आधुनिक हाट से बदलेगी गांव की अर्थव्यवस्था.. नीतीश सरकार का प्लान

by RaziaAnsari
February 25, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में अब किसानों और छोटे व्यापारियों को अपनी उपज बेचने के लिए शहरों की मंडियों के...

Bihar Vidhan Sabha Budget Session 2026 Bihar Budget Debate Opposition Protest Bijendra Prasad Yadav Budget Speech Kumar Sarvjeet RJD Speech Assembly Bihar Energy and Rural Development Budget 2026

बिहार में बच्चों पर सबसे बड़ा निवेश.. 3.47 लाख करोड़ के बजट में 71,449 करोड़ का ‘बाल कल्याण’ पैकेज

by RaziaAnsari
February 25, 2026
0

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये के विशाल वार्षिक...

Sunil Singh RJD MLC statement on sharabbandi Bihar Assembly liquor delivery controversy Nitish Kumar government and liquor ban debate Rajendra Prasad statue Patna controversy Bihar political news latest update

27 तारीख को विधानसभा में शराब डिलीवरी करायेंगे RJD MLC सुनील सिंह.. सरकार को किया चैलेंज

by RaziaAnsari
February 25, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह ने शराबबंदी कानून (Bihar Sharabbandi Controversy) की प्रभावशीलता पर सवाल...

घुसपैठ और नक्सलवाद पर फोकस: अमित शाह के सीमांचल दौरे का आगाज, चूनापुर एयरबेस पर ट्रांसिट में नेताओं से मुलाकात

घुसपैठ और नक्सलवाद पर फोकस: अमित शाह के सीमांचल दौरे का आगाज, चूनापुर एयरबेस पर ट्रांसिट में नेताओं से मुलाकात

by Bobby Mishra
February 25, 2026
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के दौरान पूर्णिया के चूनापुर स्थित सैन्य हवाई अड्डे पर...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.