बिहार के विभिन्न जिलों में पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। गोपालगंज में जिला प्रशासन ने चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त सभी मतदान कर्मियों व पदाधिकारियों की ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रेनिंग शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है, जो 19 दिसंबर से शुरू हो रही है।
ट्रेनिंग प्रक्रिया 19 दिसंबर, 21 दिसंबर, 22 दिसंबर और 26 दिसंबर को संचालित होगी।




















