जेल से रिहा होने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने पटना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और खुद उन्हें खाना परोसा। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वे दिल्ली रवाना हुए, लेकिन पटना एयरपोर्ट पर हुई एक मुलाकात ने इस पूरे घटनाक्रम को भावनात्मक रंग दे दिया। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने विधायक आईपी गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान आईपी गुप्ता पप्पू यादव के गले लगकर रोने लगे। आईपी गुप्ता को रोता देख पप्पू यादव भी भावुक हो गए।
वहीं दिल्ली पहुंचने पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कुछ लोगों को छोड़कर सभी पार्टी के नेता NEET की बच्ची और बच्चियों की सुरक्षा के मुद्दे पर साथ खड़े हुए। भारत में भी बहुत सारे एप्सटीन हैं। मुद्दों पर सदन में बोलने नहीं दिया जाता, टैरिफ की बात करो तो बोलने नहीं दिया जाता, राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दो, पप्पू यादव को जान से मार दो।
‘लॉरेंस कांड’ से PMCH तक सांसद की आपबीती.. पप्पू यादव के आरोपों ने खड़े किए पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल
सच बोलने में इतना डर अब लगता है। आप न्यायालय के भरोसे ही बच सकते हैं अन्यथा लड़ने, संघर्ष करने का जज़्बा अब खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि बिहार में अब अच्छे, सच बोलने वाले लोगों के लिए राजनीति के लिए कोई जगह नहीं बची है। लेकिन यह गंभीर विषय है और इसके लिए हम स्पीकर से भी मिलेंगे।






















