संसद में सुरक्षा चूक पर हंगामा गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही शुरू हो गई। इस दौरान राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन वेल तक पहुंचे तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने डेरेक को निलंबित किया। दूसरी ओर ऐसा ही हंगामा करते हुए कांग्रेस के पांच सांसदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया।
कांग्रेस के पांच लोकसभा सांसदों- टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस. जोथिमणि, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को “अपमानजनक व्यवहार” के लिए शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है।




















