बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार की रात हुए हादसे में 3 लोगों की मौ’त के बाद अब प्रशासन ने मेले पर आंशिक पाबंदी लगा दी है। गोपालगंज शहर में ही हुए इस घटना के बाद अब जिला प्रशासन ने शाम 4 बजे के बाद मेले पर रोक लगा दी है। रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पंडाल में भगदड़ में दो महिलाओं के साथ एक बच्चे की मौ’त हो गई। इस घटना में 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से चार की स्थिति गंभीर है। गंभीर लोगों को गोरखपुर रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है।
एसडीओ करेंगे जांच
घटना के बाद डीएम नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस पूरे मामले में डीएम ने जांच का आदेश दिया है। इस मामले की जांच सदर अनुमंडल के एसडीओ करेंगे।
वहीं इस घटना में म’रने वालों की पहचान कर ली गई है। जिस बच्चे की मौ’त हुई, उसका नाम आयुष कुमार था। वह मांझा थाना क्षेत्र के सनाठ मठिया निवासी दिलीप राम का पुत्र था। जबकि मौ’त की शिकार एक महिला 55 वर्षीय उर्मिला देवी कुचायकोट के सासामुसा निवासी रविंद्र शाह की पत्नी थी और दूसरी महिला नगर थाना के बसडीला निवासी भोज शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी थी।




















