Related Post
बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, दानापुर के मनेर संगम के पास एक नाव डूब गई है। तेज हवा के कारण बालू से भरी नाव नदी में डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव में 15 लोग सवार थे। लेकिन इसमें से छह ही मिल सके हैं। शेष नौ लोग अभी भी लापता हैं।




















