[InsiderLive] : राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी का तांडव जारी है। अपराधियों ने jwelcart नाम के शोरूम में लूटपाट करने के दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।
राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने jwelcart नाम के शोरूम में लूट की घटना को अंजाम देने के कोशिश की। इसी दौरान शो रूम में कार्यरत महिला कर्मी खुशबू को रोजाना दुकान से लेने आये पति अपराधियों की गोली का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि खुशबू jewlcart शो रूम में काम करती थी और उसके पति रोजाना रात 9 बजे दुकान के बंद होने के पहले पत्नी को घर ले जाने आते थे। कर्मी खुशबू और उसके पति कुम्हरार में रहते है। मृतक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है। अंदर और आसपास में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। मनीष शो रूम के अंदर में घुसा ही था कि पीछे से आए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। अपराधियों ने पत्नी के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दावा किया है कि शो रूम के अंदर लूटपाट नहीं की गयी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Murder In East Champaran: घर में घुस कर महिला की गोली मारकर हत्या.. बिहार में खौफनाक मर्डर
Murder In East Champaran: बिहार के पूर्वी चंपारण में घर में घुसकर काल रात एक अधेड़ महिला की हत्या कर...



















