बीते दिन 21 नवंबर को पटना के राजीवनगर की मौर्य विहार कॉलोनी स्थित नारायण अपार्टमेंट के फ्लैट 201 में भीषण आग लग गई थी। जिस वजह से काफी तेज धमाके के आवाज सुनाई दी। साथ में घर में पड़ा सारा सामान जल गया। वही आग लगने के कारण अमित रंजन की पत्नी पायल और बेटा बुरी तरह झुलस गए। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। जिसमे पीएनजी कंपनी पर बड़ा आरोप लगाया गया है।
पीड़ित महिला ने PNG पर लगाया आरोप
इस हादसे में पीड़ित महिला ने पाइप्ड नेचुरल गैस पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने पीएनजी का कनेक्शननहीं लिया था। लेकिन बावजूद इसके कंपनी ने उनके किचन में पाइप लाइन का सप्लाई बिना नॉब के दे दिया। घटना के दिन ही कंपनी के दो कर्मी वहां काम कर रहे थे। और लापरवाही से उन्होंने फ्लैट के गैस का कनेक्शन ऑन कर दिया। फिर महिला ने जब शाम में गैस जलाने के लिए माचिस जलाया। तब पूरे फ्लैट ही आग लग गया। और सचिवालय कर्मी अमित रंजन की पत्नी पायल और बेटा आरव इस आग के चपेट में आ गया।
हादसे में बच्चे की मौत
मिली सूचना के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि आग के चपेट में आए 4 वर्षीय बेटे आरव की मौत हो गई है। और महिला का इलाज अब भी जारी है। वही पुलिस प्राथमिकी के बाद इस मामले की जांच में जुट गई है।




















