बिहार में मानसून की प्रवेश कर चुका है, उसके बावजूद भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है और बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर इलाकों में भी भारी बारिश शुरू हो चुकी है, लेकिन बिहार में मानसून के बावजूद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून का असर 17 जून तक पूरे बिहार में दिखाई देने की उम्मीद है।
अभी मानसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में समय से प्रवेश कर गया है। जहां पर बताया जाए कि पूर्णिया के रास्ते मानसून का आगमन के बाद बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश से भी शुरू हो गई है। वहीं राजधानी पटना में और गया में मानसून प्रवेश की बात की जाए तो बताया जा रहा है कि पटना और गया में मानसून पहली बार 16 जून को प्रवेश करने की उम्मीद है जबकि 18 जून को मानसून की पहली बारिश हो सकती है।
बिहार का सबसे गर्म जगह बक्सर रहा
राजधानी पटना, गया सहित बिहार के 12 जिलों मे मंगलवार को तापमान 41 डिग्री के पार रहा है। इस दौरान पटना, गया. बक्सर, औरंगाबाद में लोगों को लू का सामना करना पड़ा। बिहार का सबसे गर्म जगह बक्सर रहा। जहां पर दिन का पारा 46.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, पटना में लगातार दूसरे दिन तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया।
19 जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात होने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व से पश्चिम जाने वाले ट्रफ रेखा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर तक जा रही है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार बिहार के विभिन्न हिस्से में प्रवाहित हो रही है। जिसके प्रभाव से बिहार के सभी जिलों में मध्य दर्जे की बारिश होने के आसार है। जिन जगहों पर बारिश नहीं होगी, वहां पर आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्णिया सहित 19 जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात होने के आसार है। वहीं बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे।
इस दौरान हवा की सुस्त रफ्तार की वजह से उमसभरी गर्मी का एहसास होगा। 24 घंटे के बाद पटना में बारिश होने के आसार है। पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान27.8 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री होने के आसार है।




















