भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान हैं। कुछ दिन पहले खेसारी लाल यादव सीएम नीतीश से गुहार लगाते हुए कहा था कि मेरी पत्नी और बच्ची को धमकी मिल रहा है। खेसारी लाल यादव का आरोप था कि सोशल मीडिया के सहारे उनकी पत्नी और बच्ची को रेप की धमकी दी जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि वह पुलिस स्टेशन का चक्कर लगा कर थक गए है पर पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।
सीएम नीतीश किस चीज का इंतेजार कर रहे
वहीं अब खेसारी लाल यादव को राजद का साथ मिल गया है। राजद ने सीएम नीतीश और और बिहार पुलिस पर निशाना साधा है। राजद के ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि सीएम नीतीश किस चीज का इंतेजार कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव का धमकी भरा वीडियो पब्लिक डोमेन में आ गया है फिर बिहार की पुलिस और सरकार क्या कर रही है। आखिर बिहार पुलिस किस बात की प्रतीक्षा कर रही है।

बिहार छोड़ने की बात कही
बता दें कि भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई थी। अभिनेता ने ना केवल सीएम नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा और बिहार पुलिस से भी मदद मांगी थी। उन्होंने दोनों नेताओं को खत लिख कर कहा था कि उनकी बेटी को धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने यहां तक कह डाला था कि अगर सरकार और बिहार पुलिस 24 घंटे के अंदर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दिखाती तो मुझे अपने फैन्स का सहारा लेना पड़ेगा। साथ ही वह इतने परेशान है की उन्होंने बिहार छोड़ने तक की बात कह दी थी।
यह भी पढ़ें : – खेसारी लाल यादव ने दी बिहार छोड़ने की धमकी, सीएम नीतीश से मांगी मदद