Patna Museum: पटना म्यूजियम में बने नई गैलरी की सौगात लोगों को मिली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पटना म्यूजियम में बने नए बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां लगाये गये प्रदर्शों का बारीकी से अवलोकन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना संग्रहालय का उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। यह पुराना संग्रहालय है। यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है।
Bihar News: भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की फिर उठी मांग.. मनोज तिवारी ने गृह मंत्री को लिखा पत्र
संग्रह को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से इस संग्रहालय का विस्तार किया गया है। गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह अच्छा बना है। लोग यहां आकर प्रदर्शों को आकर देख सकेंगे और उन्हें कई विशिष्ट जानकारियां प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय के पूरे परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय को पटना संग्रहालय से जोड़ने वाले संपर्क पथ के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। यह संपर्क पथ पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा, साथ ही बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को एकीकृत रूप से प्रदर्शित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।