से’क्स रैकेट का संचालन और उनका पकड़ा जाना एकतरह से आम बात हो गई है। नया मामला बिहार की राजधानी पटना का है। पटना के बिहटा में महादेव नगर कॉलोनी में से’क्स रैकेट का संचालन हो रहा था। इसे पटना पुलिस ने शुक्रवार को छापामार कर बंद करा दिया। पुलिस जब छापा मारने पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई।

दरअसल, पुलिस ने वहां दो युवतियों के साथ दो लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। साथ ही वहां से धंधा चला रही महिला भी पकड़ी गई। इस मामले का खुलासा होते ही वहां के आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संचालिका रानी देवी नामक महिला है जो अपने घर से यह धंधा चला रही थी। पकड़ी गई लड़कियां आरा के बड़हरा की रहने वाली थी।
छापेमारी के बाद कई लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां संदेहास्पद गतिविधियां थीं। अलग अलग लोगों का आना जाना लगा रहता था।




















