पटना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कुख्यात करमू राय को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों से रंगदारी वसूलने के जुर्म में करमू को पकड़ा गया है।
नेहरू नगर में छापेमारी कर दबोचा
पुलिस ने करमू राय को नेहरू नगर के पाकड़ तल से दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। अपराधी के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुए हैं। इस बारे में पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार शाही ने बताया कि करमू कई मामलों में मुख्य आरोपी है। हत्या, आर्म्स एक्ट, अपहरण, रंगदारी आदि संगीन अपराधों में उसकी संलिप्तता थी।
नगर निगम चुनाव में कर सकता था गड़बड़ी
पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार शाही ने बताया कि करमू नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी के साथ मिलकर बड़ी गड़बड़ी पैदा कर सकता था। इस लिहाज से उसकी गिरफ्तारी बड़ी सफलता है। वह लोगों को डरा-धमकाकर वोट डलवाने का काम करता।