बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। बाढ़ का एसडीओ कुंदन कुमार को बनाया गया है। प्रियंका कुमारी को दलसिंहसराय, प्रदीप कुमार को गोपालगंज और अमिताभ कुमार को किशनगंज का नया एसडीओ बनाया गया। वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह का प्रमोशन हुआ है। इन्हें अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
इनकी यहां हुई पोस्टिंग
मुंगेर के हवेली खड़गपुर के एसडीओ प्रियंका कुमारी होंगी। अमित अनुराग को खगड़िया सदर और कुमारी तोशी को बायसी पूर्णिया का एसडीओ बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग का उप सचिव सुमित कुमार को बनाया गया है। उपेंद्र कुमार पाल राजगीर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बने हैं। अमरेंद्र कुमार को तेघड़ा, बेगूसराय, शहनवाज अहमद को उदकिशुनगंज और धर्मेंद्र कुमार को औरंगाबाद सदर का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया। ज्ञानेंद्र कुमार को उप सचिव भवन निर्माण विभाग, उपेंद्र प्रसाद सिंह को उप निदेशक शिक्षा विभाग,सुमन प्रसाद सिंह को उप सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, निरंजन कुमार को उप सचिव निबंधन उत्पादन एवं मद्य निषेध विभाग बनाया गया है।
यह भी पढ़ें :CBI में फेरबदल, पटना और रांची ब्रांच के अधिकारी समेत 13 का तबादला