बिहार की राजधानी पटना में रविवार को देर शाम दो नाव बीच गंगा में टकरा गई। टकराने के बाद लोग पानी में बहने लगे। दोनों नावों पर सवार लगभग 50 लोगों में से 12 लोग अभी भी लापता हैं। बताया जाता है कि यह घटना गंगा में आए तेज बहाव के कारण हुई है।
SDRF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शाहपुर के दाउदपुर जा रही यह नाव जानवरों के चारा से भरी थी। अचानक शेरपुर घाट के पास गंगा में तेज बहाव से दोनों नावों में टक्कर हो गई।




















