गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को सफल और भव्य बनाने के लिए बीजेपी के नेता लगे हुए हैं। भव्यता प्रदान करने के लिए पटना शहर को सजाया जा रहा है। पटना हवाई अड्डा से बापू सभागार तक 15 जगहों पर भव्य स्वागत किया जायेगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी एवं प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि पटना में 20 हजार झंडे लगाये जायेंगे तथा शहर के अंदर 50 तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की बड़ी टोली इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए लगी हैं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने बताया की पटना हवाई अड्डा से विस्कोमान भवन तक भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारी की गयी है।
Amit Shah के Bihar दौरे को लेकर बड़ा फैसला, ऐसे पुख्ता होगी सुरक्षा
कल का दिन महत्वपूर्ण, महागठबंधन की पूर्णिया मे रैली
बिहार में राजनीतिक रूप से 25 फरवरी काफी महत्वपूर्ण है। एक तरफ 25 को महागठबंधन की पूर्णिया मे विशाल रैली है, वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम में भाग लेने के लिए पटना पहुंच रहे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि किसान-मजदूर समागम में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर भाग लेंगे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामी सहजानंद सरस्वती के बताये रास्तों पर चलकर देश के किसान एवं मजदूरों के उत्थान में लगे हैं। सरकार द्वारा देश के किसानों-मजदूरों लिए किये जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अमित शाह पटना पहुंच रहे हैं। वहीं बाल्मिकीनगर में पार्टी द्वारा बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है।




















