लोजपा रामविलास का आज यानि की रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। यह आयोजन पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित किया गया था। इस समारोह में ज्योतिपुंज फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।
समस्तीपुर में ट्रेन पर उपद्रवियों ने किया पथराव, कई यात्री घायल
“चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार और बिहारियों के लिए काम करेंगे”
इस दौरान डॉ. अभिषेक ने कहा कि हमें यह सोचना चाहिए कि क्या कारण है कि बिहारवासियों को बिहार से बाहर जाना पड़ता है। जिन बिहारियों के खून पसीने से गुजरात के कल कारखाने चलते हैं और पंजाब के खेत में सोना उगलता है वो बिहार आज तक विकास में इतना पीछे क्यों है। चिराग पासवान ने इसे लेकर विजन तैयार किया है इसे शीघ्र आपलोगों के समक्ष हम लेकर आएंगे। बिहारी अस्मिता को कैसे जगाना है बिहार के बाहर जब यहां के मजदूर पलायन करते हैं तो वहां बहुत कष्ट में रहते हैं वहां उनकी पहचान केवल एक बिहारी की होती है सारी जाति बंधन टूट जाते है। उन्होंने आगे कहा कि हमलोग चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार और बिहारियों के लिए काम करेंगे। मजदूरों के पलायन रोकने के लिए काम करेंगे। कृषि आधारित उद्योग लगायेंगे ताकि किसी मजदूर को रोजी रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में नहीं जाना पड़े।




















