मोतिहारी जिले के हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र का कंन्छेदावा गांव शुक्रवार को भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh Rally) की जोरदार एंट्री से गूंज उठा। एनडीए प्रत्याशी एवं निवर्तमान मंत्री कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में आयोजित इस विशाल जनसभा में पवन सिंह ने जनता का जोश देखते हुए कहा – “मोदी-नीतीश के जोड़ी झकास बा, विकास के रफ्तार रोकल ना जा सकेला।”
तेजस्वी यादव की पीरपैंती की सभा में उमड़ा जनसैलाब.. बोले- बिहार में परिवर्तन की लहर
मंच पर पवन सिंह ने अपने अंदाज़ में एनडीए सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार के हर वर्ग—किसान, मजदूर, महिला, युवा और व्यापारी—के लिए काम किया है। पवन सिंह ने जनता से अपील की कि इस विकास यात्रा को जारी रखने के लिए कृष्णनंदन पासवान को भारी मतों से विजयी बनाएं।
चैनपुर में महागठबंधन की जनसभा.. मुकेश सहनी बोले- अब बदलाव की लहर, अखिलेश भी गरजे
सभा के दौरान माहौल तब और भी जोशिला हो गया जब पवन सिंह ने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों से मंच पर धमाल मचा दिया। हजारों की भीड़ झूम उठी और ‘पवन सिंह जिंदाबाद, मोदी-नीतीश झकास बा’ के नारे गूंजने लगे। मंच पर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री राहुल तिवारी, मंडल अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, और कई स्थानीय दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन बना दिया।






















