रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हेमंत सोरेन की बातों पर कोई विश्वास नहीं करता है। 5 साल तक इन्होंने झारखंड के खूब ठगा है। जो 5 साल तक लूटते रहा उन पर कौन भरोसा करेगा। भाजपा जो कहती है वो करती है। इसलिए हमने कहा कि 2100 रुपया हर महीना महिलाओं के खाते में जाएगा। जनता को उस पर भरोसा है। बता दें आज रांची में गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर हेमंत सोरेन सरकार पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू… मैं हिसाब लेकर आया हूं। एक लाख 36 हजार करोड़ का हिसाब मैं दे रहा हूं। 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने झारखंड को 84 हजार करोड़ रुपए दिया। जबकि 2014 से 2024 तक में मोदी सरकार ने झारखंड को तीन लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिये। 81 हजार करोड़ रुपए इंफआस्ट्रक्टर के लिए, 15 हजार करोड़ रुपए सड़क निर्माण के लिए, 65 हजार करोड़ रुपए रेलवे के लिए दिये गये। इसके अलावा 57 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम चल रहा है। नौ वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। रांची जमशेदपुर में इंटर स्टेट कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। बता दें 25 बिंदुओं के साथ भाजपा ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर रवींद्र राय अर्जुन मुंडा बाबूलाल मरांडी दीपक प्रकाश पदीप सिंहा सहित अन्य भाजपा के नेता व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बेंगलुरु: रेलवे परीक्षा में धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध के खिलाफ डी.के. शिवकुमार की मांग, कहा- नियम वापस लिया जाए
बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), बेंगलुरु द्वारा नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट परीक्षा के लिए धार्मिक प्रतीकों,...