बक्सर: आम लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं में जागरूकता अभियान को ले कर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस के अनुरूप मतदाता जागरुकता अभियान के तहत देर रात ग्रामीणों के बीच चौपाल लगा कर कार्यक्रम किया गया।
‘रोड शो और एयर शो तो कोई भी कर सकता है, तेजस्वी तो जॉब शो करेंगे’
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से 199-ब्रह्मपुर विधानसभा के सुदूर दियरा गोगोली क्षेत्र में निम्न मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र संख्या-196, 197, 198 समेत छह बूथों(1 PSL in 6 Booths) पर संध्या चुनावी चौपाल एवं कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कैंडल मार्च का नेतृत्व भी किया गया। इस कैंडल मार्च में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। विशेष कर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही मतदाताओं से हस्ताक्षर भी कराया गया, कि इस बार के लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत अपना मतदान 01 जून 2024 को करने हेतु प्रेरित किया गया।




















