देश में नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के तार बिहार से जुड़े होने के बाद सियासत जमकर हो रही है। आरजेडी और जेडीयू के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम घसीटा, तो वहीं आरजेडी की तरफ से कुछ तस्वीरें साझा की गईं। जिनमें एनडीए के नेता और आरोपी के साथ नजर आ रहे हैं।
इस पर बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नेताओं के साथ लोग तस्वीरें खिंचवा लेते हैं। फोटो वाली राजनीति सही नहीं है। नीट मामले की जांच अच्छे तरीके से हो रही है और जो भी दोषी होंगे, उन्हें सजा मिलेगी। जयंत राज ने कहा कि अभी जांच प्रक्रिया चल रही है, इसलिए इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहिए। लेकिन जो भी दोषी होंगे वह बचेगे नहीं। जयंत राज ने कि एक बात जान लीजिए जो हल्ला कर रहा है सुई उसी की तरफ घूमेगा।
पप्पू यादव #ReNEET का तख्ती पहनकर शपथ ली, कहा- मैं 6 बार का सांसद हूं… आप मुझे सिखाएंगे?
दरअसल नीट पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उनके साथ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि नीट मामले में बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने पेपर लीक होने की खबर को सही बताया था। जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ईओयू की टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप चुकी है। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।




















