जर्मनी में पायलटों की एक दिवसीय हड़ताल चल रही है। यह हड़ताल आज यानी 2 सितंबर को है। इस हड़ताल से देश की अग्रणी लुफ्थांसा एयरलाइंस ने 800 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दी है, जिससे 1.30 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए है। वही इसका असर दिल्ली में भी दिखा। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण दिल्ली के एयरपोर्ट में यात्रियों ने खूब हंगामा किया, जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर आवाजाही में बाधा पड़ गई।
यात्रियों की रिफंड की मांग
इस मामले बाद दिल्ली एयरपोर्ट के DCP ने बताया कि रात करीब 12 बजे 150 से अधिक यात्री डिपार्चर गेट नं. 1 व टर्मिनल नंबर 3 के सामने जमा हो गए। और उनके द्वारा मांग की जा रही थी कि उनके कैंसल हुई फ्लाइट को रिफंड करे नहीं तो दूसरी उड़ान की सुविधा दी जाए। हालांकि DCP ने बताया कि जर्मन एयरलाइंस के यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का प्रबंध किया जा रहा है।
मामले की जानकारी
वही बात करे पूरे मामले की तो आज यानी 2 सितंबर को जर्मनी की पायलट यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल किया है। उनकी मांग है की वेज को बढ़ाया जाए।




















