प्रशांत किशोर की जनसुराज यात्रा के फंडिग को लेकर बिहार में सियासत जोरों पर है। प्रशांत किशोर के एक बयान ने इस सियासत को और तेज कर दिया है। दरअसल बीते दिन बुधवार को अपनी पद यात्रा के दौरान बिहार के पतिलार में पहुंचे थे। वहाँ मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने ने पदयात्रा की फंडिंग को लेकर एक बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनके साथ 5-6 राज्यों के मुख्यमंत्री जुड़े हुए है। उनके सहयोग से यह खर्च किया जा रहा है। इसी बयान को लेकर वो अब खुद घिरते नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला किया है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी बड़ा आरोप लगाया है।
नीतीश के एजेंट हैं प्रशांत किशोर
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने संजय जायसवाल ने कहा कि प्रशांत किशोर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने जिसको भी मुख्यमंत्री बनाया था, वो सब उनको आज पैसे दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाहिर बात है कि इसमें नीतीश कुमार भी शामिल हैं। संजय जायसवाल ने आरोप लगते हुए कहा कि नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर मिल कर के बीजेपी के वोटों में सेंध लगाने की साजिश रच रहे हैं। प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के एजेंट बन के काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश और तेजस्वी के गठबंधन के खिलाफ बिहार का एक बहुत बड़ा समाज तैयार है।