बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महनार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर एवं महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हाजीपुर में संयुक्त रूप से 05 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव/रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें संस्थान के छात्रों के अलावा प्राइवेट आईटीआई के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आईं नियोक्ता कम्पनियों में जीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशन,xant aqua,tata motors,lava प्राइवेट लिमिटेड, सेनाइडर इलेक्ट्रॉनिक्स इत्यादि प्रमुख थीं। प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान के सभी प्लेसमेंट ऑफिसर एवं कर्मचारी मौजूद थे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर एवम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महनार के प्राचार्य क्रमश: प्रभात चंद्र प्रकाश एवं सुगंधा ने सभी छात्रों को प्राइवेट नौकरी के फायदों से अवगत कराते हुए संस्थान के सभी कर्मचारियों को इस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। संस्थान के प्राचार्यों ने आश्वाशन दिया की भविष्य में संस्थान का लक्ष्य है छात्रों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट कराना। अंत में सभी नियोक्ता कम्पनियों को धन्यवाद दिया गया।




















