2024 का लोकसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है इस बीच पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गर्ई। पक्ष-विपक्ष लगातार एक दूसरे पर हमलावर है। इस बीच रामविलास(लोजपा) के चीफ चिराग पासवान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए एनडीए सरकार में पीएम के किए गए काम को गिनवाया। चिराग ने कहा प्रधानमंत्री जी ने 140 करोड़ देशवासियों को गरीब कल्याणकारी की योजनाओं के मुख्य धारा के साथ जोड़ने का काम किया है पर इन लोगों ने गरीबी हटाओ के नारे को देते रहे, पर गरीबी हटाना तो दूर गरीबों को हटाने के लिए इन लोगों ने रणनीतियां तैयार करने शुरू की। आज मेरे प्रधानमंत्री के साथ क्यों गांव में बैठी वह महिलाएं नहीं देगी, जिसके लिए उन्होंने शौचालय बनाया। क्यों वह महिलाएं साथ नहीं देगी जिनके लिए उज्वला के माध्यम से गैस कनेक्शन देने का काम किया गया। आज से पहले बीमारी घर में आती थी तो लोग अपनी जमीन गिरवी रख देते थे, महिलाएं अपने जेवर गिरवी रख देती थी। आज उन परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये आयुष्मान के माध्यम से मुख्य इलाज मिला, क्यों वह मेरे प्रधानमंत्री का साथ नहीं देंगे।
छात्र हर्ष राज की ह’त्या पर बोले डिप्टी सीएम Vijay Sinha- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है
चिराग ने आगे कहा कि देश के 81 करोड लोग जिनको प्रतिमाह 5 किलो अनाज, प्रति व्यक्ति हर महीने मिल रहा है क्यों वह मेरे प्रधानमंत्री का साथ नहीं देगा। वह गरीब किसान जिसको किसान सम्मान निधि के द्वारा डायरेक्ट खाते में पैसे आ रहा है, क्यों वह मेरे प्रधानमंत्री का साथ नहीं देगा। जब मेरे प्रधानमंत्री ने देश की बड़ी आबादी के लिए इतने कार्य किए हैं तो यह विश्वास हम लोगों का है और इस विश्वास को वह लोग नहीं समझ पाएंगे, जिन लोगों ने इन लोगों को सिर्फ लूटने का काम किया है।
लगातार गर्मी के कारण स्कूलों में बच्चे परेशान हो रहे हैं। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि यह गंभीर विषय है इसे गंभीरता से लेना चाहिए, अगर कहीं पर भी कोई लापरवाही है इस बात को बिहार सरकार सुनिश्चित करें, ऐसी घटना जिस तरीके से स्वाभाविक रूप से गर्मी बढ़ रही ऐसे में स्कूल में छुट्टियों की घोषणा करनी चाहिए, अगर छुट्टी नहीं हो रही है तो जो भी अधिकारी इसमें बाधक है उस पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।




















