• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

“पीएम मोदी के लिए 101 गालियां? ‘गाली प्रूफ’ बन गए हैं मोदी”

May 28, 2024
Nitish Kumar announcement on X, Bihar footpath construction plan, Saat Nischay 3 press update, Bihar pedestrian safety initiative, CM Nitish Kumar road safety decision

सुबह-सुबह CM नीतीश का बड़ा ऐलान.. बिहार में पैदल यात्रियों को मिलेगा अधिकार और सुरक्षा, फुटपाथ निर्माण और CCTV लगाने का निर्णय

February 21, 2026
"Rohini Acharya Unfollow Tejashwi Yadav News" "लालू यादव परिवार विवाद रोहिणी आचार्य" "RJD internal conflict Bihar politics"

‘बेटियों की सुरक्षा पर जवाब दो, अतीत का बहाना क्यों?’ रोहिणी आचार्य का NDA पर तीखा हमला.. विधानसभा में ‘लालू राज’ पर बहस

February 21, 2026
नीतीश कैबिनेट ने दी सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी: 4200 एकड़ में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

नीतीश कैबिनेट ने दी सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी: 4200 एकड़ में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

February 20, 2026
बिहार में बंपर भर्ती! गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

बिहार में बंपर भर्ती! गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

February 20, 2026
पश्चिम चंपारण में सनसनी: बालिग युवती का क्लियर मैसेज- मैंने खुद चुना साथी, मायके वाले दबाव न डालें

पश्चिम चंपारण में सनसनी: बालिग युवती का क्लियर मैसेज- मैंने खुद चुना साथी, मायके वाले दबाव न डालें

February 20, 2026
राजस्व विभाग की बड़ी पहल: अंचल में CCTV सिस्टम लगाना होगा जरूरी

राजस्व विभाग की बड़ी पहल: अंचल में CCTV सिस्टम लगाना होगा जरूरी

February 20, 2026
पटना में जेपी सेतु पर वाहन चेकिंग: 18 लाख से अधिक कैश बरामद, इनकम टैक्स विभाग जांच में जुटा

पटना में जेपी सेतु पर वाहन चेकिंग: 18 लाख से अधिक कैश बरामद, इनकम टैक्स विभाग जांच में जुटा

February 20, 2026
Hemant Soren on organ donation law, Jharkhand health policy news, Organ donation awareness Jharkhand, Vision 2050 Jharkhand government

अंगदान पर कानून बनाकर झारखंड रचेगा नई मिसाल, 2050 के विजन से जोड़ा हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

February 20, 2026
Mangal Pandey on herbal medicine, Bihar employment and herbal sector, Herbal medicine policy news, Ayurveda industry Bihar news

‘हर्बल मेडिसिन बनेगी रोजगार की रीढ़’ बिहार में नई कार्ययोजना पर काम शुरू, मंगल पांडेय का बड़ा ऐलान

February 20, 2026
Mangal Pandey on Arjun tree, Bihar herbal industry news, Medicinal Plant Board Bihar, Terminalia Arjuna benefits news

‘अर्जुन वृक्ष बनेगा बिहार की नई पहचान’ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का बड़ा बयान, हर्बल उद्योग से रोजगार और आय बढ़ाने की तैयारी

February 20, 2026
Rahul Kumar Sharma on Bihar crime, Nitish government criticism news, Patna Aurangabad crime case, RJD MLA statement

‘चारों तरफ लाशें, कातिल बेनाम’ जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार शर्मा का नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

February 20, 2026
Begusarai dead body found, Bihar murder suspected case, Manjhaul police investigation, Ganesh Kumar death news

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मैदान से मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

February 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, February 21, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

“पीएम मोदी के लिए 101 गालियां? ‘गाली प्रूफ’ बन गए हैं मोदी”

by
May 28, 2024
in Uncategorized
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा है कि “जहां तक मोदी का सवाल है मैं तो पिछले 24 साल से गालियां खा-खा कर गाली प्रूफ बन गया हूं। मौत का सौदागर और गंदी नाली का कीड़ा किसने कहा था? संसद में हमारे एक साथी ने हिसाब लगाया था, 101 गालियां गिनाई थी। तो चाहे चुनाव हो या न हो, विपक्ष मानती है कि गालियां देने का हक उनका ही है और वे इतने हताश-निराश हो गए हैं कि गालियां देना अपशब्द बोलना उनका स्वभाव बन गया है।”

ध्रुव राठी ने बनाया एकतरफा वीडियो! स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप

इसी इंटरव्यू में मुसलमानों के लिए OBC कोटा पर कलकत्ता HC के आदेश और उसके बाद HC के आदेश पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया पर पीएम मोदी ने कहा, “जब हाई कोर्ट का फैसला आया तो साफ हो गया कि इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा था। लेकिन इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए अब वे न्यायपालिका का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। यह स्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती” वहीं बंगाल में लोकसभा चुनाव में सीटों की संभावना पर पीएम मोदी ने कहा कि “बंगाल के चुनाव में TMC अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में हम 3 थे और बंगाल की जनता ने हमें 80 पर पहुंचा दिया। हमें पिछले चुनाव में भारी बहुमत मिला था। इस बार पूरे हिंदुस्तान में बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट कोई होगा तो पश्चिम बंगाल होने वाला है। भाजपा को सर्वाधिक सफलता पश्चिम बंगाल में मिल रही है। वहां का चुनाव एक तरफा है।”

ओडिशा में बनेगी भाजपा सरकार : पीएम मोदी

वहीं ओडिशा में हुए चुनाव पर पीएम मोदी का कहना है कि वहां भाजपा सरकार बननी तय है। इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि “ओडिशा का भाग्य बदलने वाला है, सरकार बदल रही है। मैंने कहा है कि वर्तमान ओडिशा सरकार की समाप्ति तिथि 4 जून है और 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री ओडिशा में शपथ लेंगे।”

Related Post

Nitish Kumar announcement on X, Bihar footpath construction plan, Saat Nischay 3 press update, Bihar pedestrian safety initiative, CM Nitish Kumar road safety decision

सुबह-सुबह CM नीतीश का बड़ा ऐलान.. बिहार में पैदल यात्रियों को मिलेगा अधिकार और सुरक्षा, फुटपाथ निर्माण और CCTV लगाने का निर्णय

February 21, 2026
"Rohini Acharya Unfollow Tejashwi Yadav News" "लालू यादव परिवार विवाद रोहिणी आचार्य" "RJD internal conflict Bihar politics"

‘बेटियों की सुरक्षा पर जवाब दो, अतीत का बहाना क्यों?’ रोहिणी आचार्य का NDA पर तीखा हमला.. विधानसभा में ‘लालू राज’ पर बहस

February 21, 2026

नीतीश कैबिनेट ने दी सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी: 4200 एकड़ में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

February 20, 2026

बिहार में बंपर भर्ती! गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

February 20, 2026

इंटरव्यू में विपक्ष पर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “मुझे मेरे SC,ST, OBC और अति पिछड़े भाई बहनों को सचेत करना है, क्योंकि इनको अंधेरे में रख कर के ये लोग लूट चला रहे हैं। चुनाव एक ऐसा समय है जो सबसे बड़ा संकट आ रहा है उससे देशवासियों को मुझे जागरूक करना चाहिए। इसलिए मैं आग्रह पूर्वक जनता जनार्दन को समझा रहा हूं। दो चीजें हो रही हैं- एक भारत के संविधान की मूल भावना का हनन हो रहा है। संविधान की मर्यादाओं का तार-तार कर दिया जा रहा है और वो भी अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए।”

पीएम मोदी ने कहा कि “मुझे याद है मैंने सदन में कभी कांग्रेस के नेताओं को सुना तो वे कहते थे कि PSU का आप नीजिकरण कर रहे हैं तो आप आरक्षण मिटा देना चाहते हैं। ये सच्चाई नहीं है। जो लोग अपने आप को दलितों के हितैशी कहते हैं, आदिवासियों के हितैशी कहते हैं वे हकीकत में उनके घोर दुश्मन हैं। इन्होंने रातों रात शैक्षणिक संस्थानों को अल्पसंख्यक संस्थान बना दिया और उसमें आरक्षण खत्म कर दिया। दिल्ली में जो जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय है उसमें सारे आरक्षण खत्म हो गए। बाद में उभर कर आया कि करीब-करीब 10 हजार ऐसे संस्थान हैं जिसको इस प्रकार से आरक्षण के SC,ST, OBC के अधिकार को पिछले दरवाजे से छीन लिया गया है।”

जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप ‘पीएम मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बेहतर होगा कि ये लोग संविधान पढ़ लें, देश के कानून पढ़ लें, मुझे किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है।” विपक्ष के इस आरोप पर कि पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे, PM मोदी ने बताया, “उन्होंने ये पाप किया है। मैं उसके खिलाफ बोल रहा हूं और इसीलिए उन्हें झूठ बोलने के लिए ऐसी चीजों का सहारा लेना पड़ रहा है।”

कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, “मैं चाहूंगा कि कश्मीर की जो स्थिति बदली है उसके संदर्भ में मैं सबसे पहले देश के न्यायतंत्र को प्रार्थना करना चाहता हूं। सरकार के काम करने की रणनीति होती है। उसके लिए कभी मुझे इंटरनेट बंद करना पड़ा, कोई NGO कोर्ट चला गया और कोर्ट में वे मुद्दा बन गया। भले मैंने कुछ समय के लिए इंटरनेट बंद किया था लेकिन आज वहां के बच्चे बहुत गर्व के साथ कहते हैं कि 5 साल से इंटरनेट बंद नहीं हुआ है। 5 साल से हमें सब सुविधाएं मिल रही हैं। कुछ दिन तकलीफ हुई लेकिन अच्छे काम के लिए हुई थी। जो ऐसे NGO हैं जिन्होंने अदालतों के भरोसे लड़ाई शुरू की है उनसे देश को बचाना बहुत जरूरी है।”

Share197Tweet123

Related Posts

Nitish Kumar announcement on X, Bihar footpath construction plan, Saat Nischay 3 press update, Bihar pedestrian safety initiative, CM Nitish Kumar road safety decision

सुबह-सुबह CM नीतीश का बड़ा ऐलान.. बिहार में पैदल यात्रियों को मिलेगा अधिकार और सुरक्षा, फुटपाथ निर्माण और CCTV लगाने का निर्णय

by RaziaAnsari
February 21, 2026
0

बिहार की राजनीति और विकास एजेंडा के केंद्र में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आ गए हैं।...

"Rohini Acharya Unfollow Tejashwi Yadav News" "लालू यादव परिवार विवाद रोहिणी आचार्य" "RJD internal conflict Bihar politics"

‘बेटियों की सुरक्षा पर जवाब दो, अतीत का बहाना क्यों?’ रोहिणी आचार्य का NDA पर तीखा हमला.. विधानसभा में ‘लालू राज’ पर बहस

by RaziaAnsari
February 21, 2026
0

बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव...

नीतीश कैबिनेट ने दी सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी: 4200 एकड़ में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

नीतीश कैबिनेट ने दी सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी: 4200 एकड़ में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

by Bobby Mishra
February 20, 2026
0

बिहार में बड़ा विकास कदम! नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना के पास सारण जिले के सोनपुर में 4200 एकड़...

बिहार में बंपर भर्ती! गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

बिहार में बंपर भर्ती! गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

by Bobby Mishra
February 20, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा के बजट सत्र...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.