प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में देशभर के छात्रों से संवाद किया। इस विशेष एपिसोड में पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर (Coimbatore) के छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी ऊर्जा और जिज्ञासा की खूब तारीफ की।
बिहार में प्राइमरी टीचर भर्ती का रास्ता साफ! BSEB D.El.Ed 2026 एग्जाम फॉर्म आज से ऑनलाइन उपलब्ध
पीएम ने बच्चों से मिलते ही सबसे पहले पूछा कि आपने क्या खाया. उन्होंने कहा कि मैं कई सालों से PPC का कार्यक्रम करता आ रहा हूं ताकि मैं सीख सकूं. मैं आप लोगों से सीखने और आपकी बात सुनने आया हूं.बहुत सारे स्टूडेंट्स ने पीएम को ये सजेशन भेजा था कि देश के अलग-अलग राज्यों के बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा होनी चाहिए. इसलिए PPC 2026 के 9वें एडिशन में उन्होंने इस आईडिया को फॉलो किया.
इससे पहले 6 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत हुई थी. पीएम ने सभी स्टूडेंट्स को असम का पारंपरिक गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स से वन-टू-वन बात की. परीक्षा को लेकर स्ट्रेस, पढ़ाई के पैटर्न और इंटरनेट के सही इस्तेमाल पर पीएम ने बच्चों से बीत की थी.






















