बिहार के मोकामा में पुलिस गाड़ी ने ट्यूशन जा रहे दो छात्रों को रौंदते हुए वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना में दोनों छात्र बूरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-80 को जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। घायल छात्रों में रामपुर डुमरा निवासी चिंटू यादव के पुत्र प्रियांशु (7) और लुचो तांती के पुत्र विष्णु (9)है। हादसा पचमहला ओपी क्षेत्र के एनएच-80 पर हुआ। विष्णु के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विष्णु की हालात नाजुक बनी है। बताया जाता है कि मवेशी लदे गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। बड़हिया की ओर भाग रहे मवेशी गाड़ी का ओपी की गश्ती गाड़ी ने पीछा करके ओवरटेक कर रही थी। उसी समय ट्यूशन पढ़ने जा रहे दोनों छात्रों को अपने चपेट में ले लिया। लेकिन, यह वाहन किस थाने की थी अभी यह इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना को लेकर फिलहाल कोई एफआईआर नहीं दर्ज करवाया गया है। उधर, पचमहला ओपी प्रभारी प्रहलाद झा ने कहा कि जख्मी दोनों बच्चे इलाजरत है। दोनों खतरे से बाहर है। जाम हटाने के क्रम में ग्रामीणों ने एएसआई छबीला कुमार पाल के सिर पर लाठी से हमला कर दिया गया। जिससे उनका सिर फट गया।
बिहार में जल्द होगी असिस्टेंड प्रोफेसर की बहाली, जानिए इससे जुड़ी जरुरी जानकारी




















