JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उनके पास से दो अलग-अलग कंपनियों का मोबाइल, 7 पीस सोने की अंगूठी, एक मोती की माला जिसमें सोने का लॉकेट लगा हुआ मंगलसूत्र, चार पीस नोज पिन, एक जोड़ा सोने का झुमका, एक सैमसंग कंपनी का ईयरबड और 7270 नगद बरामद किए है। बताया जा रहा है कि तीनों किशोर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और इनके खिलाफ सिदगोड़ा थाने में 4 मामले दर्ज है। इस संबंध में न्यू बारीडीह शुबभसरी रोड निवासी वादी ब्रजकिशोर शर्मा ने बीते 23 जुलाई को मामला दर्ज कराया था।
पटना के MLC आवास में देर रात आती ‘चीखों’ का रहस्य!
बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस एमएलसी ने आर ब्लॉक स्थित एमएलसी आवास (Patna MLC Awas) में सुबह...




















