मुंगेर में पुलिस पर हमला हुआ है। इस घटना में घायल एएसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी पिस्तौल छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी है, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सारण में होली-हुड़दंग के दौरान चाकूबाजी, छिटपुट घटनाओं में दर्जनों जख्मी.. एक व्यक्ति की हत्या
बताते चलें कि कुछ देर पहले ही बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा था कि एएसआई पर हत्या करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री के बयान के कुछ देर बाद ही पुलिस द्वारा आरोपी के एनकाउंटर करने की खबर आई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दारोगा की मौत के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। मुंगेर में हाई अलर्ट पर पुलिस है। पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुंगेर एसपी सैयद ईमान मसूद ने बताया कि घटना के बाद से मुख्य आरोपी रणवीर कुमार और उसके परिवार के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सैयद ईमान मसूद ने बताया कि हमारी टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी मुंगेर ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।