हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की थी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर उन्होंने घोषणा की कि झारखंड में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। अब उन्होंने जम्मू-कश्मी की ओर भी अपना फोकस बढ़ दिया है। माना जा रहा है कि यहां से वह अपने कैंडिडेट को मैदान में उतार सकते हैं। इसके मद्देनजर चिराग से बुधवार को नई दिल्ली में अपनी पार्टी के जम्मू कश्मीर इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रफी मलिक के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।
इस दौरान, चिराग ने जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव संबंधी रणनीति पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा चुनाव से संबंधित निर्णय लेने के लिए चिराग पासवान को अधिकृत किया है। पिछले दिनों में रांची में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। चिराग के करीबी एक नेता ने बताया कि चिराग देश के सभी राज्यों में पार्टी को विस्तार देने तथा संगठन को मजबूती देने पर कार्य कर रहे हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज पहली बार पटना पहुंचेंगे। शाम में पटना पहुंचने पर हाजीपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट पर उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश राय ने कहा कि जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने नेता का भव्य स्वागत करने के लिए पटना पहुंचेंगे। इन्होंने कहा कि आने वाला समय चिराग पासवान का होगा। इन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हाजीपुर की जनता काफी हर्ष व्यक्त कर रही है।