बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई और शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हरियाणा की जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
बता दें कि हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद बीजेपी के नेताओं का जोश हाई है। इसमें उन नेताओं का जोश तो डबल हाई है, जो अमूमन जोशीले बयानों के लिए जाने जाते हैं। इसी में शामिल हैं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जिन्होंने हरियाणा की जीत का क्रेडिट पीएम मोदी को दिया है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि “हरियाणा में’एक मोदी सब पर भारी’ का नतीजे देख रहे हैं। हरियाणा के लोगों ने राहुल गांधी सबक सिखाया है। उन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा किया, न कि राहुल गांधी के बयानों पर। सभी किसान और पहलवान हमारे साथ हैं।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीत पर मंगलवार की शाम बिहार के अलग-अलग जिले में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जमकर आतिशबाजी की गई। साथ ही विधायकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।