भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंचे। वे सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने के लिए पहुंचे थे। पिछले 21 दिनों में उनका ये दूसरा दौड़ा था। ऐसा कहा जा रहा है कि सदस्यता अभियान की गति धीमी होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष को मोर्चा संभालना पड़ गया है। बताया जा रहा है कि अब तक कुल 25 लाख के आसपास सदस्य बने है। पार्टी का टार्गेट 1 करोड़ है जिसे 20 ऑक्टोबर तक पर करना है।
दरअसल, भाजपा पार्टी द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे है। इसी क्रम में शनिवार को वो पटना पहुंचे। जहाँ उन्होंने भाजपा विधायकों के साथ बैठक की और सदस्यता अभियान की गति में हो रही देरी को लेकर जानकारी की। वहीं, बैठक के बाद उन्होंने समस्या से जुड़े सुझाव भी दिए।
वहीं, उनके लगातार दौरे को लेकर राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि भाजपा के लिए उनका 1 करोड़ का टार्गेट अभी बहुत दूर है।, 20 ऑक्टोबर तक इसे पूरा करने बहुत मुश्किल है। इसके लिए पटना पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी विधायकों को खुद इसमें लग कर आगे बढ़ काम करने की सलाह दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पार्टी बढ़ेगी तो ही आप बढ़ पाएंगे।