कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश से ज्यदा विदेश में अपने दिए बयान के कारण सुर्खिया बटोर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके विदेश में दिए एक बयान को लेकर देश में खुब बावल कटा था। भाजपा ने उनपर विदेश जाकर देश को अपमान करने का आरोप लगाया था। भाजपा लगातार राहुल गांधी से माफी मांग कर रही थी। अब एक बार फिर से राहुल गांधी के विदेश में दिए एक बयान पर देश में सियासी बवाल शुरू हो गया है। जिसमें उन्होंने मुस्लीम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताया हैं।
तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
“धर्मनिरपेक्ष पार्टी है मुस्लिम लीग”
दरअसल राहुल गांधी 4 दिवसीय अमेरिका दौरा पर है। अपने दौरे के दौरान वो मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमला भी कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी अलग-अलग दावे कर रहे हैं। वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में भी राहुल गांधी शामिल हुए। यहां उनसे केरल में मुस्लिम लीग और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्म निरपेक्ष पार्टी है। इसमें कुछ भी गैर-धर्मनिरपेक्ष नहीं है। राहुल गांधी के इसी बयान पर देश में सियासी उठापटक शुरू हो गई है। भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। बता दें कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग केरला की एक पार्टी है जिसका कांग्रेस के साथ गठबंधन है।
BJP ने किया पलटवार
मुस्लीम लीग को धर्म निरपेक्ष बताए जाने की बात भाजपा को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। भाजपा ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी। भाजपा के अमित मालवीय ने कहा कि वायनाड में अपनी स्वीकार्यता बनाए रखने के लिए राहुल गांधी की मजबूरी है कि उन्होंने मुस्लिम लीग को ‘धर्मनिरपेक्ष पार्टी’ कहा है। उन्होंने कहा कि जिन्ना की मुस्लिम लीग, धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार पार्टी, राहुल गांधी के अनुसार एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टी है। राहुल गांधी भले ही कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन वे यहां कपटी और कुटिल हैं। वायनाड में स्वीकार्य रहना भी उनकी मजबूरी है।