उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) ने शनिवार को कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट के बाद पूरे राज्य में रात का कर्फ्यू (night curfew) हटा लिया है। नई गाइडलाइन तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कोविड -19 की तीसरी लहर के प्रकोप के बाद उत्तर प्रदेश में 9 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया गया था। 13 फरवरी को गाइडलाइन में संशोधन किया गया और कर्फ्यू का समय रात 11 बजे से घटाकर सुबह 5 बजे कर दिया गया था।
नाईट कर्फ्यू हटा
हालांकि राज्य में दैनिक कोविड -19 मामलों में तेज गिरावट के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य से रात के कर्फ्यू को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि 19 फरवरी से रात का कर्फ्यू नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले यह घटनाक्रम सामने आया है। यूपी में सात चरणों में मतदान हो रहा है कल बीस फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होने वाला है। वहीं परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। दैनिक कोविड -19 मामले लगातार 13 दिनों से एक लाख से नीचे बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 23,424 कोवीड के मामले सामने आए हैं।