उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बीजेपी की सरकार बनने की इच्छा जताई है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हमारी अपनी सरकार नहीं बनेगी, तब तक हमारे मन के अंदर की आग शांत नहीं होगी। इसलिए हमें एकजुट होकर पूरे जोश के साथ इस मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ताकत झोंक देना चाहिए। विजय सिन्हा के इस बयान के बाद तुरंत जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई। राजद ने भी चुटकी ली।
आज विजय सिन्हा अपने ही बयान पर पलटते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने आज कहा कि अटल जी का सबसे चहेता कोई रहा है तो वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी रहे हैं। उन्होंने बिहार में सुशासन का राज स्थापित किया है। बीच-बीच में जंगल राज वाले लोग सरकार में आकर राज्य में अराजकता फैला रहे थे लेकिन अब एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम 2025 का चुनाव लड़ेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम सरकार चलाएंगे।
दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि अटल जी का सपना तभी सच होगा, जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी की अपनी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता इस बात को शिद्दत के साथ महसूस करते हैं और इस दिशा में कोशिश भी की जा रही है।
कर्नाटक के बेलगावी में CWC की बैठक… खरगे-राहुल-सिद्दारमैया करेंगे मंथन
इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज भी बिहार में जंगलराज वाले लोग सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जब हमारी अपनी सरकार बनेगी, तब ऐसे लोगों को जड़ से समाप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम ऐसा बिहार बनाना चाहते हैं, जहां से लोग पलायन नहीं करेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा और हर बिहारी के चेहरे पर मुस्कान होगी।
घने कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली ये 18 ट्रेनें लेट… कई उड़ानों पर भी असर
राजद ने तुरंत डिप्टी सीएम के बयान को आड़े हाथों लेते हुए नीतीश के नेतृत्व पर चुटकी ले ली। इसके बाद जदयू की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जिन अटल जी की चर्चा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा कर रहे हैं, वही अटल जी नीतीश कुमार को सबसे अधिक पसंद करते थे। बिहार में नीतीश कुमार को नेतृत्व सपने में अटल जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी अटल जी ने नीतीश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दीं। जेडीयू ने विजय कुमार सिन्हा पर सीधे तौर पर हमला तो नहीं बोला लेकिन इशारों ही इशारों में उन्हें नीतीश के नेतृत्व की याद दिला डाली।