• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने कि संभावना: के.रवि कुमार

November 8, 2024
Mukul Roy latest photo, Mukul Roy with Mamata Banerjee, Mukul Roy BJP joining image, TMC senior leader Mukul Roy portrait

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन.. ममता बनर्जी के साथ की थी TMC की स्थापना, बीजेपी के साथ भी रहा है रिश्ता

February 23, 2026
Pappu Yadav latest news image, Nishikant Dubey Lok Sabha photo, Gautam Adani Deoghar temple visit, Parliament session 2026 discussion image

क्या भाजपा की जीत में अडानी के पैसे की भूमिका है?… पप्पू यादव ने पूछ लिया सवाल

February 23, 2026
Samrat Choudhary addressing Bihar Police Week 2026, Bihar Police parade at BMP 5 Patna, Cyber Crime Unit announcement in Bihar, Nitish Kumar government police modernization event

बिहार में नई Cyber Crime Unit का गठन.. Police Week 2026 में गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

February 23, 2026
Bihar government school teachers in classroom, Bihar Education Department office Patna, Bihar cabinet meeting on teacher transfer policy, Rural Bihar school teacher teaching students

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले का रास्ता साफ! अप्रैल से लागू होगी नई ट्रांसफर पॉलिसी.. तीन साल बाद ही बदलेगा स्कूल

February 23, 2026
Bihar Vidhan Sabha budget session image, Vinay Bihari BJP MLA Bettiah photo, Nitish Kumar assembly file photo, Bihar liquor ban protest visual

मिलता तबे नु आदमी हिलता.. शराबबंदी कानून को लेकर बीजेपी विधायक नीतीश के खिलाफ !

February 23, 2026
Nishikant Dubey speaking in Dumka rally, Rahul Gandhi latest photo, Irfan Ansari Jharkhand Assembly, Jharkhand Vidhan Sabha building image

‘निशिकांत दुबे बोरिया-बिस्तर बांधने की तैयारी कर लें..’ इरफ़ान अंसारी ने बीजेपी सांसद को किया चैलेंज

February 22, 2026
भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का दृश्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन अखिलेश यादव झांसी में प्रेस वार्ता के दौरान मनोज झा राज्यसभा सांसद का बयान देते हुए

राजद सांसद मनोज झा के बदले सुर.. यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को बताया सही !

February 22, 2026
Mithilesh Tiwari BJP MLA photo, Facebook fake profile scam image, Cyber police station Bihar, Online money fraud illustration

फेसबुक पर BJP विधायक की फर्जी आईडी से 25 हजार की ठगी.. साइबर गैंग का नया जाल, पुलिस जांच तेज

February 22, 2026
Gautam Adani in Deoghar Temple, Pirpainti Thermal Power Project Site Bihar, Adani Godda Power Plant Jharkhand, Gautam Adani Plantation Program Bihar

बाबा बैद्यनाथ से पावर कॉरिडोर तक.. गौतम अदाणी के दौरे ने बिहार-झारखंड में औद्योगिक उम्मीदों को दी नई रफ्तार

February 22, 2026
Tejashwi Yadav addressing Guru Ravidas Jayanti समारोह, तेजस्वी यादव ने गुरु रविदास को दी श्रद्धांजलि, बिहार में आरक्षण मुद्दे पर तेजस्वी का बयान, रविदास चेतना मंच राज्य स्तरीय कार्यक्रम

तेजस्वी यादव ने गुरु रविदास जयंती से साधा भाजपा पर बड़ा निशाना.. आरक्षण और शराबबंदी पर घेरा

February 22, 2026
NEET छात्रा मौत मामला पटना, प्रशांत किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस जन सुराज, शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना, SIT जांच बिहार पुलिस

बिहार की राजनीति में ‘जन सुराज’ का मास्टरस्ट्रोक.. 44 संगठन जिलों और 12 क्षेत्रों के नए मॉडल से जमीनी मजबूती की तैयारी

February 22, 2026
Nitish Kumar honoring Vaibhav Suryavanshi at Sankalp Sabhagar Vaibhav Suryavanshi receiving 50 lakh cheque Bihar CM with U19 World Cup 2026 winner 1 Anne Marg Patna sports felicitation event

नीतीश कुमार ने U-19 वर्ल्ड कप चैंपियन वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख से किया सम्मानित.. कहा- ‘सीनियर टीम में रचेंगे इतिहास’

February 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, February 23, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने कि संभावना: के.रवि कुमार

by
November 8, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इस हेतु जिलों में सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने के अर्हता रखने वाले मतदाताओं तक इससे संबंधित फॉर्म ससमय पहुंचाए जा रहे है। पोस्टल बैलेट से प्राप्त आवेदनों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय राँची स्थित एक्सचेंज सेंटर में जिलों द्वारा आदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि पोस्टल बैलेट से संबंधित सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन करते हुए ससमय सम्पन्न कराया जाए। वह आज सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से पोस्टल बैलेट के माध्यम से चल रही मतदान प्रक्रिया की ऑनलाइन समीक्षा कर रहे थे।

विधानसभा निर्वाचन 2024 में कुल चार कैटेगरी के मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें अबसेंटी वोटर की श्रेणी में आने वाले वैसे 85 वर्ष से अधिक उम्र एवं दिव्यांग मतदाता जो होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे उनके लिए कुल 5,716 फॉर्म 12D के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 3,738 पोस्टल बैलेट निर्गत करते हुए, अबतक 2922 मतदाताओं को होम वोटिंग करा ली गई है, शेष फॉर्म प्रक्रियाधीन है। वहीं अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के अबतक कुल 8,812 फॉर्म 12D प्राप्त हुए हैं जिसमें 2,888 पोस्टल बैलेट निर्गत करने के उपरांत अब तक 460 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है शेष प्रक्रियाधीन है। चुनाव कार्य में ड्यूटी कर रहे कर्मियों को कुल 2,02,271 फॉर्म 12 प्राप्त हुए जिनमें से 1,13,588 पोस्टल बैलेट निर्गत किए गए हैं, 52,186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है एवं शेष प्रक्रियाधीन हैं। वहीं सर्विस वोटर के रूप में कुल 44,015 मतदाता चिन्हित है जिनका वोटिंग हेतु इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट ट्रांसमिट कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके है एवं पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है।

श्री कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए होम वोटिंग एवं अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु 10 नवम्बर अंतिम तिथि निर्धारित है एवं मतदान कार्य में लगे मतदाताओं के लिए 11 नवंबर एवं बचे हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाताओं के लिए 12 नवंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वहीं दूसरे चरण के लिए होम वोटिंग हेतु 17 नवंबर, अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए 16 नवंबर एवं मतदान कार्य में लगे मतदाताओं के लिए 18 नवम्बर एवं बचे हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाताओं के लिए 19 नवंबर तक कि अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

ज्ञातव्य है कि विधानसभा निर्वाचन 2004 में पोस्टल बैलेट से मतदान का आंकड़ा क्रमशः 274, वर्ष 2009 में 2,262, वर्ष 2014 में 21,675, वर्ष 2019 में 45,918 एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 1,81,603 था । श्री कुमार ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना है जो विगत में हुए मतदान से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत निवाचन आयोग के सिद्धांत “कोई भी मतदाता छुटे नहीं” को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य किये जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान कि अर्हता रखने वाले सभी मतदाताओं के लिए इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके कारण ही इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस पोस्टल बैलेट नोडल पदाधिकारी श्री के. कन्निया सहित पोस्टल बैलेट सेल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Mukul Roy latest photo, Mukul Roy with Mamata Banerjee, Mukul Roy BJP joining image, TMC senior leader Mukul Roy portrait

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन.. ममता बनर्जी के साथ की थी TMC की स्थापना, बीजेपी के साथ भी रहा है रिश्ता

February 23, 2026
Pappu Yadav latest news image, Nishikant Dubey Lok Sabha photo, Gautam Adani Deoghar temple visit, Parliament session 2026 discussion image

क्या भाजपा की जीत में अडानी के पैसे की भूमिका है?… पप्पू यादव ने पूछ लिया सवाल

February 23, 2026

बिहार में नई Cyber Crime Unit का गठन.. Police Week 2026 में गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

February 23, 2026

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले का रास्ता साफ! अप्रैल से लागू होगी नई ट्रांसफर पॉलिसी.. तीन साल बाद ही बदलेगा स्कूल

February 23, 2026
Share196Tweet123

Related Posts

Mukul Roy latest photo, Mukul Roy with Mamata Banerjee, Mukul Roy BJP joining image, TMC senior leader Mukul Roy portrait

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन.. ममता बनर्जी के साथ की थी TMC की स्थापना, बीजेपी के साथ भी रहा है रिश्ता

by RaziaAnsari
February 23, 2026
0

पश्चिम बंगाल की सियासत के सबसे रणनीतिक और प्रभावशाली चेहरों में शुमार रहे तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व...

Pappu Yadav latest news image, Nishikant Dubey Lok Sabha photo, Gautam Adani Deoghar temple visit, Parliament session 2026 discussion image

क्या भाजपा की जीत में अडानी के पैसे की भूमिका है?… पप्पू यादव ने पूछ लिया सवाल

by RaziaAnsari
February 23, 2026
0

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे (Pappu Yadav vs Nishikant Dubey) के...

Samrat Choudhary addressing Bihar Police Week 2026, Bihar Police parade at BMP 5 Patna, Cyber Crime Unit announcement in Bihar, Nitish Kumar government police modernization event

बिहार में नई Cyber Crime Unit का गठन.. Police Week 2026 में गृहमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

by RaziaAnsari
February 23, 2026
0

Bihar Cyber Crime Unit: बिहार में तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया के बीच साइबर अपराध पुलिस के लिए सबसे बड़ी...

Bihar government school teachers in classroom, Bihar Education Department office Patna, Bihar cabinet meeting on teacher transfer policy, Rural Bihar school teacher teaching students

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले का रास्ता साफ! अप्रैल से लागू होगी नई ट्रांसफर पॉलिसी.. तीन साल बाद ही बदलेगा स्कूल

by RaziaAnsari
February 23, 2026
0

बिहार में शिक्षकों के लंबे समय से लंबित तबादलों को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य के...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.