प्रधानमंत्री संग्रहालय का आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। दिल्ली में नेहरू स्मारक म्यूजियम और लाइब्रेरी परिसर में यह संग्रहालय बना है। अब तक तीन मूर्ति भवन की पहचान नेहरू मेमोरियल म्यूजियम के रूप में होती थी, लेकिन अब यह प्रधानमंत्री संग्रहालय के नाम से जाना जाएगा।
क्या है संग्रहालय में खास
प्रधानमंत्री संग्रहालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक के बारे में पूरी जानकारी है। इनके जीवन दर्शन को विस्तार से बताया गया है। इसका निर्माण 271 करोड़ रुपए से कराया गया है। निर्माण कार्य की मंजूरी 2018 में मिली थी। यह संग्रहालय 10 हजार वर्गमीटर में बना हुआ है।
संग्रहालय में कहां से ली गई जानकारियां उपलब्ध
इस संग्रहालय में प्रधानमंत्रियों के बारे में दी गई जानकारी अलग-अलग संस्थाओं से ली गई है। इनमें प्रमुख रूप से दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस, प्रिंट मीडिया, विदेशी समाचार एजेंसियां, विदेश मंत्रालय के तोशाखाना आदि शामिल हैं।