मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा शुक्रवार को अरवल और जहानाबाद जिले में पहुंची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान अपने लाव लश्कर के साथ जहानाबाद पहुंचे। जहानाबाद में उनका चार जगह पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से प्रगति यात्रा को लेकर उड़न खटोला से जिले के काको प्रखंड के धरहरा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने जहानाबाद में लगभग 250 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा सबसे पहले धरहरा में पहुंची। जहां कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उन्होंने कुल 241 करोड़ का विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कुमार चौधरी, मुख्य सचिव एवं डीजीपी के अलावा विभिन्न विभाग के प्रधान सचिव समेत कई लोग मौजूद रहे।
लालू के ‘भविष्यवाणी’ वाले बयान पर मांझी का तीखा पलटवार
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम जब पहले यहां आए थे। उस समय महिलाओं के पास अच्छा पहनने को भी वस्त्र नहीं रहता था और अब आप लोग सब कितना अच्छा कपड़ा पहनने लगी हैं और भी बोलने लगी हैं। पहले आप लोग कहां बोलती थी। जब हम 2006 में यहां आए थे तो आप लोगों के हालात देखकर दूसरे लोगों से कर्जा लेकर जीविका दीदियों के लिए कई विकास योजनाएं चलाई।






















